मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा चुनाव से दूरी बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने नवादा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के संकेत देकर बिहार की राजनीति में नई चर्चाएं छेड़ दी हैं।
मोकामा की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले अनंत सिंह अब बिहार विधानसभा से आगे राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। अनंत सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और लोकसभा चुनाव की तैयारी करने की बात कही है। उन्होंने नवादा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है।
अनंत सिंह के इस बयान को उनके राजनीतिक सफर में संभावित नए मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। मोकामा की सियासत में वर्षों से दबदबा रखने वाले अनंत सिंह अब दिल्ली की राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि आगे विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के बजाय उनका फोकस लोकसभा चुनाव पर रहेगा।
अनंत सिंह ने वर्ष 2005 में जदयू के टिकट पर मोकामा विधानसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज कर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसी साल हुए दूसरे विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद 2010 में जदयू, 2015 में निर्दलीय, 2020 में राजद और 2025 में जदयू के टिकट पर चुनाव जीतकर वह मोकामा से छह बार विधायक बने।
वर्ष 2022 में उनकी विधायकी समाप्त होने के बाद मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस तरह मोकामा की राजनीति में अनंत सिंह और उनके परिवार का चुनावी प्रभाव लगातार बना रहा।
अब नवादा से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर अनंत सिंह ने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। मोकामा की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में उनकी दावेदारी कितनी मजबूत होगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल लोकसभा चुनाव लड़ने या किसी पार्टी से टिकट मिलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Journalistic Attribution: Reported via अमर उजाला - ब्रेकिंग न्यूज़ for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to अमर उजाला - ब्रेकिंग न्यूज़. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.