Suzuki Electric Car Battery: इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में बैटरी ही सबसे बड़ी जरूरत और कमजोरी दोनों हैं. किसी भी इलेक्ट्रिक कार में तकरीबन 40 से 45 प्रतिशत कॉस्टिंग अकेले बैटरी की ही होती है. ऐसे में यदि बैटरियों की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ती है तो कारों की कीमत को कंट्रोल में रख पाना मुश्किल हो जाता है. लेकिन आने वाले समय में सुजुकी के लिए बैटरी टेक्नोलॉजी को लेकर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी (Suzuki) अब ऐसी बैटरियां बनाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए लिथियम के अलावा निकेल, कोबाल्ट और मैंगनीज जैसे महंगे और दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ मेटल) पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
कंपनी ने जापान में ही लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरियों का उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई है. इसके लिए अक्टूबर 2029 की समयसीमा तय की गई है. इस कदम से न सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी सप्लाई बेहतर होगी, बल्कि दूसरे देशों से कच्चे माल के आयात पर निर्भरता भी कम करने में मदद मिलेगी. उम्मीद है कि, इसी तकनीकी का इस्तेमाल मारुति सुजुकी अपने आने वाली भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों में भी करे, जिसका सीधा फायदा कारों की कीमत कम रखने में मिलेगा.यह भी पढें: अचानक 3.70 लाख की कार पर टूटे लोग! इन 5 कारों का जलवा
जापान में पहली बार LFP बैटरियों का उत्पादन करेगी सुजुकी
सुजुकी ने गुरुवार को अपनी इस योजना की जानकारी दी. कंपनी का मकसद ऐसी बैटरी सप्लाई चेन तैयार करना है, जिसके लिए किसी एक देश पर निर्भर न रहना पड़े. दरअसल, जापान को बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले कई अहम रेयर अर्थ मेटल के लिए दूसरे देशों से आयात करना पड़ता है. ऐसे में अगर कोई देश इन मेटल्स के निर्यात पर पाबंदी लगाता है, तो इसका असर बैटरी के प्रोडक्शन के साथ-साथ उसकी कीमतों पर भी पड़ता है.
सुजुकी के एक अधिकारी के मुताबिक, कंपनी ऐसी सप्लाई चेन तैयार करना चाहती है, जो किसी खास देश पर निर्भर न हो. इससे भविष्य में कच्चे माल की उपलब्धता से जुड़े जोखिमों को कम किया जा सकेगा.
LFP यानी लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी में मुख्य रूप से आयरन और फॉस्फोरस का इस्तेमाल किया जाता है. इसे निकेल, मैंगनीज और कोबाल्ट जैसे रेयर अर्थ मेटल पर बेस्ड टर्नरी बैटरी के मुकाबले सस्ता और ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. यही वजह है कि दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए LFP बैटरी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है.यह भी पढें: इस सस्ती 7-सीटर कार का जलवा! 70% ने खरीदा CNG मॉडल
सुजुकी इन बैटरियों के निर्माण के साथ जापान में इस तकनीक को आगे बढ़ाना चाहती है. खास बात यह है कि कंपनी इन बैटरियों का इस्तेमाल सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि भविष्य में इन्हें घरों में बिजली स्टोर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
LFP बैटरी की तकनीक डेवलप करने के लिए सुजुकी टोक्यो की बैटरी निर्माता कंपनी Eliiy Power के साथ साझेदारी करेगी. दोनों कंपनियां मिलकर ऐसी बैटरी तकनीक पर काम करेंगी, जो कम एनर्जी खर्च करने के साथ सुरक्षित भी हो. इसके लिए सुजुकी जापान के शिजुओका प्रोविंस के कोसाई शहर में बैटरी मैन्युफैक्चरिंग का नया प्लांट लगाने की योजना है. इस प्रोजेक्ट के लिए जापान सरकार की तरफ से अधिकतम 18.7 अरब येन यानी करीब 117.3 मिलियन डॉलर की सब्सिडी दी जाएगी.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.