दिखने में इंसानों जैसा होगा और उनके कई काम भी कर सकेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung जनवरी 2027 में होने वाले CES (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो) इवेंट में अपने इस रोबोट का प्रोटोटाइप दिखा सकती है. अगर ऐसा होता है, तो रोबोटिक्स की दुनिया में सैमसंग की सीधी टक्कर Tesla जैसी कंपनियों से होगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने हाल ही में अपने बोर्ड के सामने इस ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रोटोटाइप पेश किया है. अब कंपनी इसे बड़े टेक इवेंट CES 2027 में दुनिया के सामने लाने की तैयारी कर रही है.
यह इवेंट 6 से 9 जनवरी 2027 के बीच अमेरिका के लास वेगास में होगा. सैमसंग ने अभी तक अपने इस रोबोट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसे में इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: ₹45,490 में iPhone 16, ₹85,999 में Samsung Ultra! Croma की Black Friday Sale में मिल रहे बड़े ऑफर
सैमसंग इस बार रोबोटिक्स को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है. कंपनी ने इसके लिए Robotics eXperience (RX) नाम की एक अलग यूनिट बनाई है. इस यूनिट की जिम्मेदारी कंपनी के को-CEO TM Roh को दी गई है.
इसका मकसद रोबोटिक्स के क्षेत्र में सैमसंग की पकड़ मजबूत करना है. कंपनी ने इस काम के लिए Hyundai Motor Group के पूर्व रोबोटिक्स स्ट्रैटेजी एग्जीक्यूटिव Lee Dongkun को भी अपनी टीम में शामिल किया है.
ह्यूमनॉइड रोबोट की रेस में पहले से ही कई बड़ी कंपनियां मौजूद हैं. Tesla अपने Optimus रोबोट पर काम कर रही है, वहीं Hyundai की Boston Dynamics और चीन की Unitree भी इस बाजार में अपनी जगह बना रही हैं.
Tesla का Optimus फैक्ट्री में सामान उठाने और दूसरे काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है. ऐसे में Samsung की एंट्री इस मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.