परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके के वरिष्ठ नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि पार्टी सही समय पर सही फ़ैसला लेगी. उनका कहना है कि यह फ़ैसला ऐसा होगा, जिससे तमिलनाडु के अधिकारों से कोई समझौता न हो.
परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके के वरिष्ठ नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि पार्टी सही समय पर सही फ़ैसला लेगी.
उनका कहना है कि यह फ़ैसला ऐसा होगा, जिससे तमिलनाडु के अधिकारों से कोई समझौता न हो.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रविवार को यहां स्टालिन से मुलाक़ात करेंगे.
इस बैठक में विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य नेता भी शामिल होंगे.
वहीं, मुंबई में एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से भी मुलाक़ात होनी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विपक्षी दलों की कोशिश है कि परिसीमन से जुड़े केंद्र सरकार के संविधान संशोधन बिल को रोकने के लिए पर्याप्त समर्थन जुटाया जाए. इस बिल को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लेकर आई है.
रविवार की यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब एक दिन पहले ही 22 लोकसभा सांसदों वाली डीएमके ने केंद्र सरकार के परिसीमन बिल को समर्थन देने का एलान किया था.
Journalistic Attribution: Reported via BBC News हिंदी for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to BBC News हिंदी. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.