Sunday, November 29, 2026
MARKETS & IPO
NIFTY 50 24466.8500 INR ▲ +0.85% | BSE SENSEX 80365.2000 INR ▲ +0.72% | NASDAQ 100 18518.6000 USD ▲ +1.15% | S&P 500 5808.1200 USD ▲ +0.64% | DOW JONES 42387.5000 USD ▼ -0.33% | NIKKEI 225 38981.7500 JPY ▲ +1.82% | GOLD (10g) 78550.0000 INR ▲ +0.42% | SILVER (1kg) 97200.0000 INR ▲ +1.28% | CRUDE OIL 74.8500 USD ▼ -1.60% | BITCOIN 67920.0000 USD ▲ +2.84% | ETHEREUM 2530.4000 USD ▲ +1.95% | USD / INR 84.0800 INR ▲ +0.05% | IPO Hyundai Motor India IPO ₹1,865-₹1,960 (GMP +₹65) | IPO Swiggy Limited IPO ₹371-₹390 (GMP +₹25) | IPO NTPC Green Energy IPO ₹102-₹108 (GMP +₹12) | IPO Waaree Energies IPO ₹1,427-₹1,503 (GMP +₹1,325) | IPO Reddit Inc. IPO $34.00 (Current $64.20) | IPO Rubrik Inc. IPO $32.00 (Current $38.50) | IPO Vishal Mega Mart IPO ₹74-₹78 (Est. GMP +₹14) | IPO HDB Financial Services IPO ₹700-₹740 (Est. GMP +₹120) | IPO Afcons Infrastructure IPO ₹440-₹463 (GMP +₹15) | IPO Sagility India IPO ₹28-₹30 (GMP +₹3) | IPO ACME Solar Holdings IPO ₹275-₹289 (GMP +₹18) | IPO Niva Bupa Health Insurance IPO ₹70-₹74 (GMP +₹4) | NIFTY 50 24466.8500 INR ▲ +0.85% | BSE SENSEX 80365.2000 INR ▲ +0.72% | NASDAQ 100 18518.6000 USD ▲ +1.15% | S&P 500 5808.1200 USD ▲ +0.64% | DOW JONES 42387.5000 USD ▼ -0.33% | NIKKEI 225 38981.7500 JPY ▲ +1.82% | GOLD (10g) 78550.0000 INR ▲ +0.42% | SILVER (1kg) 97200.0000 INR ▲ +1.28% | CRUDE OIL 74.8500 USD ▼ -1.60% | BITCOIN 67920.0000 USD ▲ +2.84% | ETHEREUM 2530.4000 USD ▲ +1.95% | USD / INR 84.0800 INR ▲ +0.05% | IPO Hyundai Motor India IPO ₹1,865-₹1,960 (GMP +₹65) | IPO Swiggy Limited IPO ₹371-₹390 (GMP +₹25) | IPO NTPC Green Energy IPO ₹102-₹108 (GMP +₹12) | IPO Waaree Energies IPO ₹1,427-₹1,503 (GMP +₹1,325) | IPO Reddit Inc. IPO $34.00 (Current $64.20) | IPO Rubrik Inc. IPO $32.00 (Current $38.50) | IPO Vishal Mega Mart IPO ₹74-₹78 (Est. GMP +₹14) | IPO HDB Financial Services IPO ₹700-₹740 (Est. GMP +₹120) | IPO Afcons Infrastructure IPO ₹440-₹463 (GMP +₹15) | IPO Sagility India IPO ₹28-₹30 (GMP +₹3) | IPO ACME Solar Holdings IPO ₹275-₹289 (GMP +₹18) | IPO Niva Bupa Health Insurance IPO ₹70-₹74 (GMP +₹4) |
CUBIQNEWS By Cubiq Infotech
राष्ट्रीय मुख्य समाचार

इस्राइल में सत्ता की नई पेशकश: नेतन्याहू खुद छोड़ सकते हैं पीएम की कुर्सी, गादी बोले- आठ दिन में बनाऊंगा सरकार

S
Editorial Staff
Nov 28, 2026 at 12:00 AM
1 min read 2 views
AI Audio Reader
Listen to this article
Click play to listen
इस्राइल में सत्ता की नई पेशकश: नेतन्याहू खुद छोड़ सकते हैं पीएम की कुर्सी, गादी बोले- आठ दिन में बनाऊंगा सरकार
AI Story Highlights (Quick Read)

इस्राइल में सत्ता की नई पेशकश: नेतन्याहू खुद छोड़ सकते हैं पीएम की कुर्सी, गादी बोले- आठ दिन में बनाऊंगा सरकार--Israel Government Formation: Gadi Eisenkot, Benjamin Netanyahu Rotational PM De

इस्राइल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक खींचतान जारी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अब सत्ता साझा करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने विपक्षी नेता और याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजेनकोट को रोटेशन व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव देने की तैयारी की है। इस व्यवस्था में नेतन्याहू खुद दूसरे प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने को तैयार हो सकते हैं। विज्ञापन द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार, चैनल 13 ने दावा किया है कि नेतन्याहू इस सत्ता साझेदारी के प्रस्ताव की घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के बीच इस प्रस्ताव को लेकर मतभेद हैं। वहीं, सार्वजनिक प्रसारक कान के मुताबिक, यह प्रस्ताव अनौपचारिक माध्यमों से आइजेनकोट तक पहुंचाया जा सकता है, ताकि लिकुड पार्टी जरूरत पड़ने पर इससे दूरी बना सके। विज्ञापन आइजेनकोट को नेतन्याहू के प्रस्ताव पर भरोसा नहीं रिपोर्ट के मुताबिक, गादी आइजेनकोट नेतन्याहू के प्रस्तावों को लेकर आशंकित हैं। वह अगले सप्ताह तक नई सरकार बनाने की तैयारी जारी रखे हुए हैं। उन्होंने अपने संभावित सहयोगियों यायर गोलान और अविगदोर लिबरमैन को भरोसा दिलाया है कि उनकी मंजूरी के बिना लिकुड के साथ एकता सरकार नहीं बनाई जाएगी। विज्ञापन विज्ञापन यायर गोलान की डेमोक्रेट्स पार्टी और अविगदोर लिबरमैन की यिस्राएल बेतेनु पार्टी ने याशार के साथ गठबंधन समझौते किए हैं। दोनों नेता पहले ही नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं। आइजेनकोट के पास सिर्फ आठ दिन का समय विपक्षी गठबंधन के नेता गादी आइजेनकोट ने कहा है कि वह अपने पास बचे आठ दिनों में नई सरकार बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी पर राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने के नाम पर बातचीत करने, लेकिन समझौते की वास्तविक मंशा नहीं रखने का आरोप लगाया है। आइजेनकोट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो सप्ताह में पांच बैठकें हुईं। इसके बावजूद लिकुड पार्टी ने कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया और न ही प्रमुख मुद्दों पर समझौता करने की इच्छा दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू की पार्टी जानबूझकर बातचीत में देरी कर रही है, ताकि विपक्षी गठबंधन में फूट डाली जा सके और देश में दोबारा चुनाव कराने की स्थिति पैदा हो। इन तीन मुद्दों पर नहीं बन पाई सहमति आइजेनकोट के मुताबिक, बातचीत में तीन प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई। इनमें सरकार से दक्षिणपंथी दलों को बाहर करना, 7 अक्तूबर 2023 के हमले की जांच के लिए राज्यस्तरीय आयोग बनाना और अधिक लोगों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य करने वाला कानून पारित करना शामिल है। उन्होंने दावा किया कि उनके गठबंधन ने न्यायिक सुधार और प्रस्तावित जांच आयोग के मुद्दे पर भी महत्वपूर्ण समझौते करने की पेशकश की थी। इसके बावजूद लिकुड पार्टी ने कोई ठोस पहल नहीं की। लिकुड ने आइजेनकोट पर लगाया दोहरी रणनीति का आरोप आइजेनकोट के आरोपों पर लिकुड पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी का कहना है कि आइजेनकोट राजनीतिक रूप से दोहरी रणनीति अपना रहे हैं। लिकुड के मुताबिक, वह पहले से ही एक वैकल्पिक गठबंधन बनाने में जुटे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि आइजेनकोट मंत्रियों के विभाग बांटने और अरब दलों के समर्थन से सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लिकुड ने इन अरब दलों को आतंकवाद का समर्थक भी बताया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

Fair Use & Copyright Disclosure Request Removal

This article is an automated digital summary compiled from authentic journalistic wire reports for informational and educational purposes in accordance with 17 U.S.C. § 107 (Fair Use Doctrine). All intellectual property, quotes, trademarks, and original journalism belong exclusively to their original copyright holders. Cubiq Infotech claims no proprietary ownership over third-party news media.

DMCA Policy • Editorial Transparency • Publisher: Cubiq Infotech
What is your reaction? Click an emotion to vote
Share this story

Community Comments (0)

No comments yet. Download our mobile app to join the live community conversation!

Get Cubiq News App

Audio News & Instant Alerts

Install Free