संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने से पहले DMK ने परिसीमन के समर्थन का ऐलान कर दिया है. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी इस विधेयक का समर्थन करेगी. उनका कहना है कि इसमें निष्पक्ष परिसीमन की मांगों को शामिल किया गया है.
स्टालिन ने X पर पोस्ट करते हुए परिसीमन के समर्थन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल में DMK ने परिसीमन का विरोध करते हुए दो मांगे रखी थी. अब जब इन दोनों मांगों को नए विधेयक में लिखित रूप से शामिल कर लिया गया है तो ऐसे में उन्होंने इसे समर्थन देने का ऐलान किया है.
स्टालिन ने इसे DMK के 2024 के संघर्ष की जीत बताया है. साथ ही, उन्होंने कहा कि यह तमिलनाडु के साथ ही सभी दक्षिण भारतीय राज्यों की भी जीत है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भावुक होने की जगह शांति से विचार करना चाहिए कि अगर यह विधेयक हाथ से निकल गया तो क्या नतीजे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस विधेयक में 1971 की जनसंख्या के आधार पर सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50% बढ़ाने का प्रावधान है.
उन्होंने बताया कि इन सभी पहलुओं पर विचार के बाद DMK ने अपने सांसदों की बैठक में फैसला लिया कि पार्टी परिसीमन के मौजूदा स्वरूप का समर्थन करेगी. उन्होंने इसे व्यवहारित और तमिलनाडु के हित में बताया.
यह भी पढ़ें: परिसीमन पर विपक्ष में दरार? DMK की शर्तों वाली हामी, अखिलेश बोले- BJP को देश नहीं, चुनाव की चिंता!
NCP(SP) के भी परिसीमन का समर्थन करने की चर्चा है. इस बीच शनिवार को INDIA गठबंधन के नेताओं की इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी लेकिन NCP (SP) इस बैठक में शामिल नहीं हुई. सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को शरद पवार के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा था कि वे सोमवार को दिल्ली जाएंगी. हालांकि, उन्होंने कहा था कि पार्टी के अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, NCP (SP) इस बैठक में शामिल नहीं हुई.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.