दुनिया में सोने की कीमतें लगातार चर्चा में हैं और इसी बीच चीन से एक ऐसी खोज सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया के भूवैज्ञानिकों और खनन विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है. चीन के दो प्रांतों में जमीन के नीचे सोने के विशाल भंडार मिले हैं. इन दोनों भंडारों में कुल मिलाकर 2,000 मीट्रिक टन से ज्यादा सोना मौजूद हो सकता है. नवंबर 2026 के अंत में सोने की कीमत के आधार पर इनकी सैद्धांतिक बाजार कीमत करीब 300 अरब डॉलर यानी लगभग 27 लाख करोड़ रुपये बैठती है.
इनमें सबसे बड़ा भंडार लियाओनिंग प्रांत के दादोंगगौ (Dadonggou) इलाके में मिला है, जबकि दूसरा विशाल भंडार हुनान प्रांत के वांगू (Wangu) में मौजूद है. दिलचस्प बात यह है कि दादोंगगौ में सोने के संकेत दशकों पहले भी मिले थे, लेकिन उस समय वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं ने उन्हें आर्थिक रूप से उपयोगी नहीं माना था.
चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के नवंबर 2025 के आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, लियाओनिंग प्रांत के दादोंगगौ में 1,444 टन सोने का भंडार है. यह 1949 के बाद चीन में खोजा गया सबसे बड़ा इकलौता सोने का भंडार बताया गया है.
इसके अलावा हुनान प्रांत के वांगू में 1000 टन से अधिक सोने का अनुमान लगाया गया है. वांगू में 1,000 टन का आंकड़ा अभी अनुमान पर आधारित है और इसकी पुष्टि के लिए आगे और ड्रिलिंग तथा भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर हर कोई खरीद रहा सोना-चांदी-हीरा, जानिए कैसे बनते हैं ये?
नवंबर 2026 के अंत में सोने की कीमत लगभग 3,550 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस मानें तो दादोंगगौ के सोने की सैद्धांतिक कीमत करीब 165 अरब डॉलर बैठती है. वहीं वांगू के संभावित भंडार का मूल्य लगभग 114 अरब डॉलर हो सकता है. दोनों को मिलाकर यह आंकड़ा करीब 279 अरब डॉलर यानी लगभग 300 अरब डॉलर के आसपास पहुंचता है.
लेकिन यह समझना जरूरी है कि यह जमीन में मौजूद पूरे सोने का अनुमानित बाजार मूल्य है, न कि चीन को मिलने वाली वास्तविक कमाई. खनन, प्रसंस्करण, परिवहन और अन्य खर्च घटाने के बाद ही वास्तविक आर्थिक लाभ का पता चलेगा.
ये इतना सोना है कि अफ्रीका जैसे कई देशों का दो-तीन साल खर्च चल जाए...
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.