Sahitya Aajtak 2026: सितारों से सजे साहित्य आजतक का दूसरा दिन भी बेहद खास और मनोरंजन से भरा रहा. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने अपनी रूहानी आवाज से साहित्य आजतक के मंच पर सूरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई झूम उठा. उन्होंने इस दौरान अपने करियर और गानों को लेकर भी बात की.
अपनी सिंगिंग जर्नी पर बात करते हुए अरमान मलिक ने कहा- मैं खुद के बारे में ज्यादा सोचता नहीं हूं, लेकिन बचपन से अलग चीजें करना चाहता हूं. अलग भाषा में गाना चाहता हूं. अलग जॉनर्स ट्राई करना चाहता हूं. मैंने सोचा नहीं था कि लोग मुझे वर्सेटाइल कहेंगे, इसलिए मैं ये सब करूंगा, लेकिन ये मेरे अंदर की चाह थी कि मैं अलग भाषाओं में गाना गाऊं.
अरमान ने आगे कहा- हमारा देश बहुत बड़ा है. मैं जहां भी जाता हूं, तो उनके गाने गाता हूं. हर शहर में मेरे गानों की सेट लिस्ट बदलती रहती है. मैं अलग-अलग शहरों के लोकल लैंग्वेज में गा सकता हूं. वही मेरा उद्देश्य रहा है. मुझे कई बारे तेलुगू गाने की रिक्वेस्ट भी मिलती है.
अरमान से पूछा गया कि वो ऐसी जनरेशन में बड़े हुए हैं, जहां प्लेबैक सिंगिंग, बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक भी है. तो क्या वो खुद को लकी फील करते हैं? इसपर अरमान बोले- बहुत लकी फील करता हूं, कम आर्टिस्ट को कम उम्र में ये मुकाम हासिल होता है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे सभी सपने इतनी जल्दी पूरे हो जाएंगे. बहुत सारे सपने पूरे हो चुके हैं. लेकिन अभी भी बहुत सपने पूरे करने बाकी हैं. मेरे साथ कई ऐसी चीजें हुई हैं, जो मेरी उम्र के आर्टिस्ट्स के साथ नहीं हुई हैं. इसलिए मैं खुद को लकी समझता हूं.
'मैं अपने मॉम डैड को अपनी सक्सेस का क्रेटिड देना चाहता हूं. उनका भरोसा रहा है मुझपर. 4 साल की उम्र में मैंने सिंगिंग शुरू की थी. मैंने सिंगिंग क्लासेस ली थीं. 8 साल की उम्र में मैंने स्टूडियो में अपना पहला गाना गाया था. मुझे इंडस्ट्री में 19 साल हो गए हैं, लेकिन लोगों को मेरा पिछला 10 साल का करियर ही दिखता है, लेकिन असल में मेरा सफर काफी लंबा रहा है. '
अरमान आगे बोले- 8 साल की उम्र में मैंने एक एड के लिए गाना गाया था, जिसके लिए मुझे 20 हजार का चेक मिला था. स्पेशल फील होता है कि 8 साल की उम्र में गाना गाने पर मैंने पैसे कमाए. तभी से मेरा प्लेबैक सिंगिंग का सफर शुरू हुआ.
क्या संगीत के परिवार में पैदा होने पर कोई कीमत चुकानी पड़ती है? इस सवाल पर अरमान बोले- बहुत सारे लोगों को ये गलत फहमी है कि आपके अंकल अनु मलिक हैं. आपके पिता डब्बू मलिक हैं, तो सबकुछ आसानी से मिल गया होगा. लेकिन मेरी सिंगिंग की शुरुआत एक रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' लिटिल चैंप से हुई थी. मेरी मॉम ने पापा को बताए बिना मुझे वहां पार्टिसिपेट करवाया था, क्योंकि इंडस्ट्री के लोगों ने कभी रियलिटी शो में पार्टिसिपेट नहीं किया था. इसलिए ऐसा था कि डैड को पता न लगे.
'लेकिन मैं बचपन से ही लोगों को दिखाना चाहता था कि मैं क्या कर सकता हूं. मैंने अपना नाम वहां सिर्फ अरमान लिखा था, ताकि लोगों को मेरे बैकग्राउंड के बारे में पता न चला. मेरी खुद की जंग मेरे साथ थी. मैं लोगों को ये प्रूफ करना चाहता था कि मेरी पहचान मेरी सिंगिंग से है, मेरी म्यूजिकल फैमिली की वजह से नहीं. मैं एक बहुत बड़ी म्यूजिकल फैमिली से ताल्लकु रखता हूं. मेरे दादा 60s के बहुत बड़े कंपोजर थे, लेकिन उन्हें वो मुकाम नहीं मिला, जो वो चाहते थे. मुझे लगता है कि आज मैंने और मेरे भाई अमाल ने उनके लिए ये अचीव किया है.'
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.