ब्रिटेन के सबसे अधिक खर्च करने वाले सरकारी विभाग (डिपार्टमेंट फॉर वर्क एंड पेंशन-DWP) पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है. विभाग ने शनिवार को पुष्टि की है कि पिछले कुछ दिनों से उसके सिस्टम को ऑफलाइन करने के लिए मजबूर करने वाली घटना वास्तव में जानबूझकर किया गया साइबर अटैक था.
यह डिपार्टमेंट रिटायर्ड कर्मचारी और सरकारी कल्याणकारी सहायता पाने वाले जरूरतमंद लाखों नागरिकों को सरकारी लाभ और पेंशन का भुगतान करता है. अभी तक यह पता नहीं चला है कि साइबर अटैक के पीछे कौन था.
विभाग ने कहा, हमारी टीम और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ सिस्टम पर हुए साइबर हमले की लगातार जांच कर रहे हैं. इस घटना को समझने के लिए वह नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर और गवर्नमेंट साइबर को-ऑर्डिनेशन सेंटर के साथ मिलकर काम कर रहा है.
इस साइबर घटना का पहली बार गुरुवार रात पता चला था. ऐसे में विभाग की कई सेवाओं को ऑफलाइन कर दिया गया था. इनमें से कई सेवाएं शनिवार तक भी बंद थीं. इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि किसी व्यक्ति की निजी जानकारी चोरी की गई.
यह साइबर हमला ब्रिटेन में हाल के दिनों में सामने आई साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की नई कड़ी है. हाल ही में ब्रिटेन के कई मीट सप्लाइर्स ने बताया था कि उनके रेफ्रिजरेटर रातोंरात गर्म हो गए थे. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पूरे यूरोप में सुपरमार्केट में इस्तेमाल किए जाने वाले सॉफ्टवेयर को हैकिंग का निशाना बनाया गया था.
इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन के साइबर सुरक्षा के चीफ ने भी चेतावनी दी थी कि वर्ष 2028 तक देश के क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर AI आधारित साइबर हमले होने की आशंका है. साइबर क्रिमिनल्स अटैक में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा रहे हैं.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.