जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आठ ठिकानों पर गत शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों में जब्त दस्तावेजों की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पूर्व कर्मी गुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों ने निवेश के नाम पर अपने करीबियों, अधिकारियों समेत कई अन्य लोगों से 70 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। विज्ञापन आरोपियों ने ‘स्टाइल ओ कॉइन’ नाम से अपनी क्रिप्टोकरेंसी बना रखी थी। निवेशकों को हर महीने अच्छा-खासा रिटर्न देने का झांसा दिया गया। बाद में न तो डिजिटल करेंसी उपलब्ध करवाई गई और न ही निवेश की रकम वापस मिली। तलाशी में ईडी ने दो लग्जरी वाहन, अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण आपत्तिजनक रिकॉर्ड जब्त किए हैं। विज्ञापन इस नेटवर्क के बारे में ईडी ने शनिवार को प्रेस नोट जारी कर आरोपियों की करतूतों का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई ईडी के जम्मू उप-जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की है। जम्मू-कश्मीर में जम्मू, कठुआ व उधमपुर तथा पंजाब के पठानकोट में छापे मारे गए थे। विज्ञापन विज्ञापन ईडी के अनुसार इस मामले में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार में कई एफआईआर दर्ज हैं। शिकायतकर्ताओं को निवेश की रकम कई गुना बढ़ाने और हर महीने रिटर्न मिलने का झांसा दिया गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सेफ इन्वेस्टमेंट प्लान जैसे नामों से निवेशकों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये जुटाए। ईडी का दावा है कि ठगे जाने वाले लोगों की संख्या काफी है। अब तक की जांच में कठुआ स्टाइल ओ इंडस्ट्री और स्टाइल ओ कम्फर्ट क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य संबद्ध व्यावसायिक इकाइयों के माध्यम से 70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाए जाने के संकेत मिले हैं। बैंक खातों में 47 लाख रुपये फ्रीज ईडी ने आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में जमा लगभग 33 लाख रुपये फ्रीज किए हैं। इसके अलावा अन्य खातों में मौजूद करीब 14 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी फ्रीज की गई है। छापे में यूएई दिरहम, थाई बाथ, अजरबैजानी मनात और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर सहित लगभग 37 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपियों और उनके परिजनों द्वारा धोखाधड़ी से अर्जित धन से संपत्तियां खरीदने के भी प्रमाण मिले हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पिरामिड मॉडल से लोगों को जोड़ कर बनाया था बड़ा नेटवर्क पीड़ितों के अधिवक्ता निपुण शर्मा के अनुसार, हीरानगर निवासी गुरमीत सिंह ने अप्रैल 2022 में एसएसबी से इस्तीफा देने के बाद एएएस स्टाइल ओ एंटरप्राइजेज नाम से कंपनी बनाई थी। उसने कंपनी के माध्यम से लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में कुछ निवेशकों को रिटर्न भी दिया गया। इससे लोगों का भरोसा जीता और वे दूसरों को भी निवेश के लिए जोड़ने लगे। निवेशकों को शुरुआत में बताया गया था कि क्रिप्टोकरेंसी की तर्ज पर ‘स्टाइल ओ कॉइन’ उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि, बाद में निवेशकों को कोई कॉइन नहीं दिया गया। इसके बाद निवेशकों को पिरामिड संरचना के आधार पर नए लोगों को जोड़ने के लिए दबाव बनाया जाता रहा। इस माॅडल से भी उसने कई लोगों को साथ जोड़कर बड़ाा नेटवर्क बनाया। ठगी के बाद दुबई भाग गया आरोपी अधिवक्ता ने बताया कि गुरमीत पर निवेशकों से ठगी करने के बाद दुबई फरार होने का भी आरोप है। पीड़ित कुलविंदर सिंह, पंकज शर्मा, संदीप शर्मा, अरुण शर्मा और आशीष कुमार की ओर से बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत अप्रैल में अदालत में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर 22 जुलाई को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठुआ की अदालत में सुनवाई हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Journalistic Attribution: Reported via अमर उजाला - ब्रेकिंग न्यूज़ for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to अमर उजाला - ब्रेकिंग न्यूज़. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.