India vs New Zealand 2nd Test Day 3 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 110 रनों की लीड मिली.
मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे. इस मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दोनों टीम्स के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया था, जो ड्रॉ रहा. भारत-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
भारत की पहली पारी: जुरेल ने जड़े 88 रन भारत की पहली पारी में उसका टॉप आर्डर कीवी तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह चरमरा गया. दूसरे दिन के खेल में उसने छह विकेट खो दिए थे. मैच के तीसरे दिन शुरुआत में ही अंशुल कंबोज खाता नहीं खोल सके. ओपनर केएल राहुल (25 रन), देवदत्त पडिक्कल (21 रन), कप्तान शुभमन गिल (17 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (23 रन) ने क्रीज पर जमने के बाद अपने-अपने विकेट गिफ्ट कर दिए. वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का खाता तक नहीं खुला.
तीसरे दिन भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया. अंशुल कम्बोज खाता नहीं खोल सके और हेनरी का शिकार बने. फिर ध्रुव जुरेल और आकाश दीप ने आठवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर पारी संभालने की कोशिश की. आकाश दीप 29 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार बने. यहां से गुरनूर बरार और जुरेल ने नौवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. गुरनूर 10 रनों के निजी स्कोर पर काइल जेमिसन का शिकार बने.
भारतीय टीम का आखिरी विकेट ध्रुव जुरेल के रूप में गिरा, जो मैट हेनरी का शिकार बने. जुरेल ने 170 गेंदों पर 88 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन और जैकब डफी को दो-दो सफलताएं मिलीं.
विकेट पतन: 1-0 (यशस्वी जायसवाल, 0.6 ओवर), 2-33 (देवदत्त पडिक्कल, 7.2 ओवर), 3-59 (शुभमन गिल, 14.4 ओवर), 4-96 (ऋषभ पंत, 26.6 ओवर), 5-104 (केएल राहुल, 30.5 ओवर), 6-116 (वॉशिंगटन सुंदर, 45.6 ओवर), 7-117 (अंशुल कम्बोज, 47.4 ओवर), 8-163 (आकाश दीप, 59.6 ओवर), 9-227 (गुरनूर बरार, 80.3 ओवर), 10-246 (ध्रुव जुरेल, 86.1 ओवर)न्यूजीलैंड की पहली पारी: आकाश दीप के 5 विकेट, ब्लंंडेल ने ठोके 89 न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने सबसे ज्यादा 211 गेंदों पर 89 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहे. वहीं कप्तान टॉम लैथम ने 6 चौके की मदद से 128 बॉल पर 59 रनों का योगदान दिया. ग्लेन फिलिप्स (36 रन), डेरिल मिचेल (31 रन) और डेवोन कॉन्वे (31 रन) ने भी क्रीज पर टिकने की कोशिश की. भारत की ओर से आकाश दीप ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. वहीं अंशुल कम्बोज और गुरनूर बरार को दो सफलताएं हाथ लगीं. वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट झटका.
न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 356-10 (116.3 ओवर)
विकेट पतन: 1-77 (डेवोन कॉन्वे, 25.6 ओवर), 2-110 (टॉम लैथम, 41.3 ओवर), 3-110 (हेनरी निकोल्स, 42.1 ओवर), 4-110 (रचिन रवींद्र, 43.6 ओवर), 5-184 (डेरिल मिचेल, 64.4 ओवर), 6-247 (ग्लेन फिलिप्स, 86.2 ओवर), 7-291 (नाथन स्मिथ, 100.1 ओवर), 8-324 (काइल जेमीसन, 106.5 ओवर), 9-346 (टॉम ब्लंडेल, 115.4 ओवर), 10-356 (मैट हेनरी, 116.3 ओवर)
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.