सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर बीते सप्ताह इनकी कीमतों में आए बदलाव के बारे में जान लेना आपके लिए जरूरी है. दरअसल, अक्तूबर और नवंबर की शुरुआत में दनादन क्रैश हो रहे गोल्ड-सिल्वर रेट में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. हालांकि, इस बदलाव के बाद 1 Kg Silver अभी भी अपने हाई से 2.67 लाख रुपये सस्ती मिल रही है, तो वहीं 10 Gram 24 Karat Gold 1.25 लाख रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
चांदी चमकने पर भी इतनी सस्ती सबसे पहले बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत में आए चेंज (Silver Price Change) के बारे में, तो बता दें कि वायदा कारोबार में 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत में बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन जोरदार चमक देखने को मिली और 1 किलो चांदी की कीमत 1,52,843 रुपये पर क्लोज हुई.
हालांकि, इस तेजी के बावजूद एमसीएक्स पर चांदी अपने 29 जनवरी के लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. दरअसल, Silver Price Life Time High 4,20,048 रुपये है और बीते शुक्रवार के बंद से तुलना करें, तो फिलहाल ये कीमती धातु अपने हाई से 2,67,205 रुपये प्रति किलो सस्ती है.
अब घरेलू मार्केट में चांदी की कीमत में आए बदलाव को देखें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, चांदी की कीमत चार दिन के कारोबार के दौरान 1,52,528 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,54,300 रुपये पर पहुंचकर बंद हुआ.
Gold का भाव भी इतना बदला न सिर्फ चांदी की कीमत, बल्कि सोने के भाव में भी पिछले हफ्ते एमसीएक्स से लेकर घरेलू मार्केट तक में बदलाव आया है. बात करें MCX Gold Rate के बारे में, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,25,350 रुपये पर बंद हुआ. मामूली चमक के बाद भी सोने की कीमत वायदा कारोबार में अपने हाई 1.93 लाख रुपये से अब भी करीब 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम कम है.
घरेलू मार्केट में सोना चमका है और IBJA के मुताबिक, इस क्वालिटी का गोल्ड रेट चार दिन के कारोबार में 1,23,893 रुपये की तुलना में बीते शुक्रवार को 1,26,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ. अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो...
यहां ध्यान रहे आईबीजेए द्वारा अपडेट किए गए गोल्ड-सिल्वर रेट देशभर में एक समान होते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीद पर ग्राहकों को 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिनके जुड़ने के आभूषण की कीमत बढ़ जाती है. बता दें कि Gold Making Charge अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है.
(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.