परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के भीतर आम सहमति बनाने की कवायद तेज हो गई है. इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज DMK प्रमुख एमके स्टालिन और NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी भी उनके साथ जा सकती हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सुबह 11 बजे दिल्ली से रवाना होगा और दोपहर 2 बजे चेन्नई पहुंचेगा. वहां मल्लिकार्जुन खड़गे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मिलेंगे.
इसके बाद शाम को वो मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार के साथ उनकी अहम बैठक होगी. बताया जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस शासित तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री भी साथ जा सकते हैं.
INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं को लेकर दो विमान दिल्ली से रवाना हो गए हैं. पहले विमान में विमान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, मीसा भारती, राजद (RJD) के सदन के नेता, समाजवादी पार्टी के दो सांसद, कपिल सिब्बल और सीपीएम (CPM) महासचिव एम. बेबी सवार हैं.
दूसरे विमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मौजूद हैं.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'इंडिया ब्लॉक के सीनियर नेता और मैं चेन्नई जा रहे हैं थिरु एमके स्टालिन से मिलने और उनसे और DMK से डीलिमिटेशन कॉन्स्टिट्यूशनल अमेंडमेंट बिल का विरोध करने की रिक्वेस्ट करने के लिए. 850 सीटों तक बढ़ाने से भारत में डेमोक्रेसी खत्म हो जाएगी. इससे BJP-RSS को अपने फायदे के लिए भारत का पूरा चुनावी नक्शा फिर से बनाने के लिए अनलिमिटेड जगह मिल जाएगी.'
उन्होंने आगे लिखा, 'भाई स्टालिन हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं. देश के हित में, तमिलनाडु के हित में और कॉन्स्टिट्यूशन की रक्षा के लिए, हमें मिलकर इस बिल को हराना होगा.'
एमके स्टालिन भी आज इंडिया ब्लॉक लीडर्स के पूरे डेलीगेशन से मिलने के लिए राजी हो गए हैं. DMK MP कनिमोझी के साथ सुबह की मीटिंग के दौरान, खड़गे ने कनिमोझी से फैसले पर फिर से सोचने को कहा, जिस पर DMK MP ने कहा कि हमारे प्रेसिडेंट ने फैसला कर लिया है, आप उनसे बात कर सकते हैं,
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.