सर्दियों में अगर आपके फोन की बैटरी भी तेजी से खत्म हो रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कई बार फोन में 30-40% बैटरी बची होती है, लेकिन बाहर ठंड में जाते ही फोन अचानक बंद हो जाता है. ऐसे में लोगों को लगता है कि शायद फोन की बैटरी खराब हो गई है. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. ज्यादा ठंड का असर स्मार्टफोन की बैटरी पर भी पड़ता है.
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में लिथियम-आयन बैटरी दी जाती है. कम तापमान में इस बैटरी के अंदर होने वाली केमिकल प्रोसेस धीमी हो जाती है. इससे बैटरी की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. यही वजह है कि सर्दियों में फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है. कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इस परेशानी को कम कर सकते हैं.
सर्दियों में फोन को ज्यादा देर तक खुले में न रखें. खासकर जब आप बाहर हों, तो फोन को जैकेट या कोट की अंदर वाली जेब में रखें. इससे फोन को शरीर की गर्माहट मिलती रहेगी और बैटरी पर ठंड का असर कम होगा.
अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं और फोन की बैटरी कम है, तो बैटरी सेवर मोड ऑन कर सकते हैं. इससे फोन में बैकग्राउंड में चलने वाली कई एक्टिविटी कम हो जाती हैं. ऐसे में बैटरी की खपत भी कम होती है.
यह भी पढ़ें: iPhone को टक्कर देने की तैयारी में OpenAI, Apple पर लगाया टेक्नोलॉजी चुराने का आरोप, जानिए क्या है पूरा विवाद
फोन की स्क्रीन भी बैटरी ज्यादा खर्च करती है. इसलिए जरूरत न होने पर ब्राइटनेस कम रखें. इसके अलावा स्क्रीन टाइमआउट को भी कम कर सकते हैं. इससे फोन की बैटरी बचाने में मदद मिलेगी.
अगर आप किसी नई जगह जा रहे हैं, तो Google Maps में उस जगह का ऑफलाइन मैप पहले ही डाउनलोड कर लें. इससे रास्ता देखने के लिए बार-बार इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: ₹45,490 में iPhone 16, ₹85,999 में Samsung Ultra! Croma की Black Friday Sale में मिल रहे बड़े ऑफर
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.