सर्दियों के मौसम में मूंग दाल का हलवा हर किसी का पसंदीदा होता है, लेकिन मावा डालने, दाल को घंटों भूनने और ज्यादा दूध सुखाने की वजह से कई लोग इसे घर पर बनाने से बचते हैं. बिना मावा और कम मेहनत के, सिर्फ 1 कप दूध से भी आप मुंह में घुलने वाला और दानेदार मूंग दाल का हलवा आसानी से तैयार कर सकते हैं. सही अनुपात और धीमी आंच पर भुनाई से यह हलवा स्वाद और बनावट में किसी शाही मिठाई से कम नहीं लगता. सर्दियों की शाम या खास मौकों पर गरमागरम मूंग दाल का हलवा घरवालों को बेहद पसंद आएगा.
सामग्री धुली मूंग दाल: 1 कप (3-4 घंटे भिगोकर पानी निथारी हुई या साफ धोकर सुखाई हुई)
सूजी या बेसन (वैकल्पिक): 1 बड़ा चम्मच (दानेदार टेक्सचर के लिए)
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू): 2 से 3 बड़े चम्मच
केसर के धागे: 8-10 (1 चम्मच गुनगुने दूध में भीगे हुए, वैकल्पिक)
बनाने का तरीका भीगी हुई मूंग दाल का अतिरिक्त पानी निकाल दें और मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा महीन न हो, हल्का दानेदार रहने दें.
कड़ाही में घी गरम करें और उसमें पिसी हुई मूंग दाल (और चाहें तो 1 चम्मच सूजी) डाल दें. धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें.
दाल अच्छी तरह भुन जाने पर आंच धीमी रखें और धीरे-धीरे 1 कप दूध तथा केसर वाला दूध डालते हुए चलाएं ताकि गुठलियां न पड़ें. दूध सोखने के बाद चीनी डालें और चीनी घुलने तक पकाएं.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.