आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं है, बल्कि इसमें हमारे कॉन्टैक्ट्स, पर्सनल फोटोज और कई जरूरी दस्तावेज सेव रहते हैं। ऐसे में अगर फोन कहीं गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो परेशानी बढ़ जाती है और वापस मिलने की उम्मीद भी कम लगती है। इसी चिंता को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संचार साथी' (Sanchar Saathi) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीएम मोदी ने संचार साथी एप को इस्तेमाल करने के तरीके भी बताए और यह भी बताया कि खोए हुए फोन को ढूंढने में और साइबर फ्रॉड को रोकने में यह एप कितना कारगर साबित हो रहा है।
पीएम मोदी ने बताया कि हर मोबाइल फोन की एक खास पहचान होती है, जिसे IMEI नंबर कहा जाता है। संचार साथी इसी नंबर की मदद से गुम हुए फोन को ट्रैक करने में सहायता करता है। अगर आपका फोन खो जाता है, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ आप संचार साथी प्लेटफॉर्म पर अपने फोन का IMEI नंबर और कुछ जरूरी डिटेल्स देकर उसे ब्लॉक करा सकते हैं। फोन ब्लॉक होने के बाद अगर कोई दूसरा व्यक्ति उसमें नया SIM कार्ड डालेगा, तब भी वह फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
यह प्लेटफॉर्म सिर्फ अपना फोन ढूंढने तक सीमित नहीं है, बल्कि दूसरों की मदद करने का भी जरिया है। मान लीजिए आपके पास कोई फर्जी कॉल आता है और सामने वाला व्यक्ति आपसे OTP मांगता है। आप सतर्क होकर कॉल काट देते हैं, लेकिन वही ठग किसी बुजुर्ग या अनजान व्यक्ति को अपना शिकार बना सकता है। पीएम मोदी ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध नंबर को तुरंत संचार साथी पर रिपोर्ट करें, इससे आप दूसरों को फ्रॉड से बचाने में मदद कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस व्यवस्था की मदद से देशभर में 14 लाख से ज्यादा खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं और उनके मालिकों को वापस भी दे दिए गए हैं। 'मन की बात' में प्रधानमंत्री ने दो जागरूक नागरिकों का उदाहरण भी साझा किया। पीएम मोदी ने बताया कि पुणे के हिमांशु सिंह ने संचार साथी पर 300 से ज्यादा संदिग्ध नंबर रिपोर्ट किए, जिनकी मदद से पिछले एक साल में करीब 18 हजार मोबाइल कनेक्शन रद्द कराए जा सके।
वहीं, पीएम ने नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) के विवेक अल्हरी के बारे में बताया कि उन्होंने 900 से अधिक फ्रॉड नंबर को एप पर रिपोर्ट किया, जिससे करीब 17 हजार फर्जी मोबाइल कनेक्शन को हटाने में मदद मिली।
पीएम मोदी ने बताया कि संचार साथी से देश के बैंक, पेमेंट एप्स, टेलीकॉम कंपनियां और पुलिस समेत 1,600 से अधिक संस्थान जुड़े हुए हैं। इस नेटवर्क की वजह से साइबर फ्रॉड के कई मामलों को समय रहते रोका जा रहा है। अब तक इस सिस्टम की मदद से 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के संभावित नुकसान को बचाया जा चुका है। खास बात यह है कि यह एप 23 भाषाओं में उपलब्ध है और इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है।
अगर आपका मोबाइल फोन खो गया है या चोरी हो गया है, तो उसे ब्लॉक कराने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
1. सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में मोबाइल खोने या चोरी होने की शिकायत दर्ज कराएं।
Journalistic Attribution: Reported via अमर उजाला - ब्रेकिंग न्यूज़ for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to अमर उजाला - ब्रेकिंग न्यूज़. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.