ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार (29 नवंबर) को सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. मुकाबले में इंग्लैंड ने 7 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो कप्तान मिचेल मार्श के तूफानी शतक के बावजूद सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी. मार्श ने 9 चौके और 9 छक्के की मदद से 57 बॉल पर 119 रन बनाए.
इस मुकाबले के दौरान माहौल भी गरमाता दिखा. मिचेल मार्श और इंग्लिश बल्लेबाज जेमी ओवर्टन के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इंग्लैंड की पारी के 20वें ओवर में शुरू हुआ यह विवाद एक ऐसी गेंद को लेकर था, जिसे ओवर्टन वाइड मान रहे थे, लेकिन अंपायर ने अतिरिक्त रन नहीं दिया.यह भी पढ़ें: मुश्किल वक्त में कांबली को मिला सहारा, इलाज का खर्च उठाएंगे एकनाथ शिंदे, बच्चों की पढ़ाई भी नहीं रुकेगी
उस ओवर में तीसरी गेंद पर जैक एडवर्ड्स ने ऑफ स्टम्प से काफी बाहर शॉर्ट गेंद डाली. जेमी ओवर्टन उस तक नहीं पहुंच सके और इंग्लैंड को बाई के रूप में एक रन मिला. रीप्ले में गेंद वाइड जैसी दिखाई दी. इससे नाराज ओवर्टन ने स्टम्प माइक पर कहा कि यह तो वाइड होनी ही चाहिए.
दूसरे छोर पर पहुंचने के बाद भी वह अंपायर से इस फैसले पर बात करते रहे. इसी दौरान जैक एडवर्ड्स अगली गेंद डालने के लिए दौड़े, लेकिन ओवरटन की शिकायत जारी रहने पर रुक गए. इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श अपनी फील्डिंग पोजीशन से आए और ओवर्टन से भिड़ गए. दोनों के बीच कुछ देर बहस हुई, जिसके बाद इंग्लैंड का बल्लेबाज वहां से हट गया.
"A couple of big fellas going head-to-head here." 👀 Jamie Overton and Mitch Marsh came face to face after Overton disagreed with a call. #AUSvENG https://t.co/hc95CAcOQi
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. फिल साल्ट, एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन पहले 4.2 ओवर्स में ही आउट हो गए. चारों बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. इंग्लैंड के टी20 इंटरनेशनल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ.स्पेंसर जॉनसन ने सॉल्ट और ब्रूक को पवेलियन भेजा, जबकि रिले मेरेडिथ ने डोनाल्ड और बैंटन के विकेट लिए.
शुरुआती झटकों के बाद जॉर्डन कॉक्स और जेम्स कोल्स ने पांचवें विकेट के लिए 36 गेंदों पर 44 रनों की साझेदारी की. इसके बाद सैम करन (28 बॉल पर 50 रन) और जेमी ओवर्टन ( 9 बॉल पर नाबाद 20 रन) ने इनिंग्स को तेज गति दी. दोनों ने मिलकर सात छक्के लगाए और इंग्लैंड को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.