उत्तर प्रदेश के मोदीनगर स्थित निवाड़ी गांव कुम्हैड़ा में शनिवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। हनुमान मंदिर के लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था। इस दौरान गांव का एक गैर समुदाय का युवक वहां पहुंच गया। उसने मंदिर का लाउडस्पीकर जबरन बंद करा दिया। विज्ञापन Trending Videos नन्हें ने की अभद्रता और धक्का-मुक्की मौके पर मौजूद महंत की पत्नी सावित्री देवी ने इस बात का कड़ा विरोध किया। आरोपी नन्हें ने विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। उसने महिला के साथ धक्का-मुक्की भी की जिससे ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए।
थाने पर प्रदर्शन गुस्साए ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव में तैनात पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला। इसके बाद आक्रोशित भीड़ निवाड़ी थाने पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
पुलिस ने कराया शांत प्रदर्शन के दौरान निशांत त्यागी, मधुर नेहरा, गुलशन राजपूत और शुभम शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। गांव निवासी दीपक त्यागी और सोनू ने भी घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ऐक्शन लिया।
आरोपी की गिरफ्तारी एसीपी मोदीनगर सुनील भारद्वाज ने इस मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी नन्हें के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और गांव में एहतियात के तौर पर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Journalistic Attribution: Reported via अमर उजाला - ब्रेकिंग न्यूज़ for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to अमर उजाला - ब्रेकिंग न्यूज़. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.