नवंबर का महीना खत्म हो रहा है और सोमवार को आखिरी दिन है, फिर नया दिसंबर का महीना देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st December) लेकर चालू हो रही है. इन बदलावों का सीधा असर आपके घर की रसोई से लेकर आपके क्रेडिट कार्ड यूज (Credit Card Rule Change) तक पड़ने वाला है. यही नहीं कार खरीदारों को तो पहली तारीख के साथ बड़ी झटका लगने वाला है. इसके अलावा दिसंबर महीने बैंक कस्टमर्स, पेंशनर्स और टैक्सपेयर्स के लिए भी खास रहने वाला है, तो NPS नियम में भी चेंज हो रहा है.
पहला बदलाव: LPG सिलेंडर से ATF के दाम हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं और 1 दिसंबर 2026 को भी इनमें संशोधन किया जाएगा. LPG Cylinder Price में कोई भी बदलाव सीधे घर की रसोई से लेकर रेस्टोरेंट्स बिल तक पर असर डालने वाला साबित हो सकता है. बीते कुछ महीनों में 19Kg LPG Cylinder Price चेंज हुआ है, लेकिन 14KG के रसोई गैस सिलेंडर का दाम स्थिर है. इसके अलावा हवाई ईंधन यानी ATF Price में भी चेंज हो सकता है.
दूसरा बदलाव: क्रेडिट कार्ड से खर्च महंगा 1 दिसंबर 2026 से दूसरा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए है. SBI Card यूजर्स को झटका लगने वाला है. नए चेंज के तहत 30,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन और 50,000 रुपये के फ्यूल खर्च पर 1% का चार्ज लागू होगा. इसके अलावा HDFC बैंक बिजब्लैक मेटल क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को अब एक्सेलरेटेड रिवॉर्ड्स अनलॉक करने के लिए हर स्टेटमेंट साइकिल में कम से कम 50,000 रुपये के एलिजिबल रिटेल खर्च की जरूरत पूरी करनी होगी. बैंक ने वाउचर के लिए तिमाही खर्च की लिमिट भी 5 लाख रुपये से घटाकर 4 लाख रुपये कर दी है. बदले हुए बदलाव 21 दिसंबर, 2026 से लागू हो जाएंगे.
तीसरा बदलाव: ICICI बैंक बदलेगा नियम दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ तीसरा बदलाव ICICI Bank लागू कर रहा है, जिसका हर ग्राहक पर असर पड़ेगा. नए स्ट्रक्चर के तहत, 1 दिसंबर, 2026 से ICICI बैंक के सेविंग्स अकाउंट कस्टमर्स को हर महीने तीन फ्री कैश डिपॉजिट ट्रांजैक्शन और तीन फ्री कैश विड्रॉल ट्रांजेक्शन मिलेंगे.
लेकिन अगर डिपॉजिट और विड्रॉल के लिए हर महीने 1 लाख रुपये तक की कॉम्प्लिमेंट्री वैल्यू लिमिट पार हो जाती है, तो लागू चार्ज 3.50 रुपये से बढ़कर 4 रुपये प्रति 1,000 रुपये लेनदेन या 150 रुपये हो जाएगा, जो भी ज़्यादा हो. इसके अलावा ICICI बैंक 11 दिसंबर, 2026 से क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट फीस 200 रुपये प्लस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से बढ़ाकर 300 रुपये प्लस GST करने वाला है. वहीं 15 दिसंबर से ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कॉम्प्लिमेंट्री INOX बेनिफिट्स भी बंद कर रहा है.
चौथा बदलाव: TATA की कार पड़ेगी महंगी 1st December Rule Change के तहत अगला बदलाव कार के शौकीनों पर भारी पड़ने वाला है. दरअसल, अगर आप Tata Motors की कार या SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये फिर आपको झटका लगने वाला है. 1 दिसंबर टाटा की कारें महंगी होने वाली है. पेट्रोल-डीजल से इलेक्ट्रिक तक सभी कारें इस प्राइस हाइक में शामिल हैं. बीते 24 नवंबर को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की ओर से इस Tata Car Price Hike का ऐलान किया गया था. कीमतों में अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से इजाफा किया जाएगा और रिपोर्ट के मुताबिक, 0.5 फीसदी तक दाम बढ़ सकते हैं.
पांचवां बदलाव: SEBI के ट्रेडिंग नियम देश मे चौथा बड़ा बदलाव कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग करने वालों के लिए है. दरअसल, 1 दिसंबर 2026 से SEBI के मार्जिन रूल बदल रहे हैं और इसके चलते अब ट्रेडर्स को कमोडिटी की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के हिसाब से शुरुआती मार्जिन रखना होगा. तीन कैटेगरी तय की गई हैं, जिनमें पहली कम अप डाउन वाली कमोडिटी पर 6%, मीडियम अप डाउन वाली पर 8% और ज्यादा ज्यादा उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी पर 10% मार्जिन रखना होगा.
छठा बदलाव: GST से जुड़ा ये चेंज अब बात करते हैं 1 दिसंबर से लागू होने वाले पांचवें बदलाव के बारे में, तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम्स (CBIC) ने सेंट्रल जीएसटी (CGST) के नियम 2017 में बदलाव किया है और इन्हें बीते 25 नवंबर को नोटिफाई किया है. इसके जरिए GST रजिस्ट्रेशन कैंसल करने की एप्लीकेशन प्रोसेस के बदले हुए तरीके तय किए जा सकेंगे. एलिजिबल एप्लीकेशन को GST कॉमन पोर्टल से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा, जबकि पेंडिंग रिटर्न या बकाया रकम वाले मामलों को जांच के लिए सही ऑफिसर के पास भेजा जाएगा.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.