सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में देशभक्ति की एक नई लहर लेकर आए हैं. फिल्म के मेकर्स ने 29 नवंबर को इसका नया गाना 'रंग केसरी' रिलीज किया, जिसमें युद्ध के मैदान का एक और नजारा देखने को मिलता है.
साहस, बलिदान और देश के प्रति समर्पण पर आधारित यह गाना उन सैनिकों को सम्मान देता है, जो खुद से पहले अपने देश को रखते हैं और तमाम खतरों के बावजूद डटकर पहरा देते हैं.
इससे पहले फिल्म के कुछ और गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिनमें देशभक्ति, रोमांस और सैनिकों के जीवन के हल्के-फुल्के पलों को दिखाया गया है. इन गानों को लेकर ऑनलाइन मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं.
सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए, सलमान ने फिल्म के देशभक्ति से भरे संगीत के बारे में एक मजेदार बात भी लिखी. 'मातृभूमि में देशभक्ति वाला गाना सुनना था ना?'
सुखविंदर सिंह और मीत ब्रदर्स द्वारा गाया गया 'रंग केसरी' बहादुरी और बलिदान की थीम पर आधारित है. इसके बोल और संगीत उन सैनिकों को समर्पित हैं, जो देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं.
वीडियो में सलमान एक्शन मोड में दिख रहे हैं, जहां वे भारत-चीन सीमा पर चीनी सेना का सामना करते हुए देश की रक्षा कर रहे हैं. इन दृश्यों में फिल्म की लड़ाई के कुछ हिस्से भी देखने को मिलते हैं.
कई गाने हो चुके रिलीज 'रंग केसरी' से पहले, मेकर्स ने कई गाने रिलीज किए थे, जिनमें 'मातृभूमि', 'मैं हूं', 'चांद देख लेना', 'मेरा जी नहीं भरा', 'जय हिंद', 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' और 'मदिरापान' शामिल हैं. इन गानों में फिल्म के अलग-अलग पहलू देखने को मिले—कहीं देशभक्ति की भावना थी, तो कहीं रोमांस और सैनिकों के बीच के हल्के-फुल्के पल.
इन गानों को लेकर ऑनलाइन काफी चर्चा भी हुई. जहां कुछ लोगों ने टाइटल ट्रैक के देशभक्तिपूर्ण अंदाज को पसंद किया, वहीं कुछ ने इसके प्रेजेंटेशन की आलोचना की.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.