Matar ki Masala Puri Recipe: ठंड के मौसम में गरमा-गरम पूड़ी या पराठा खाने को मिल जाए तो मजा अलग ही होता है. अगर आप भी वीकेंड पर पूड़ी और आलू की सब्जी खाना पसंद करते हैं तो सर्दियों में सादी पूड़ी की बजाय आप मटर की मसाला पूड़ी ट्राई कर सकते हैं. मटर की मसाला पूड़ी का स्वाद कमाल होता है और मथुरा के डुबकी वाले आलू की सब्जी के साथ मजेदार लगती है.
इसे आप सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के खाने तक किसी भी समय बना सकते हैं और इसे खाने के बाद आपका परिवार बार-बार इसे बनाने की मांग करेगा. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती. आइए जानते हैं मटर की पूड़ी बनाने की आसान रेसिपी.
गरमागरम मटर की पूड़ी को आप आलू-टमाटर की सब्जी या दही के साथ परोस सकते हैं. इसके साथ आम या मिर्च का अचार भी खाने का स्वाद बढ़ा देगा. सर्दियों में मेहमानों को भी आप सादी पूड़ियों की जगह मटर मसाला पूड़ी सर्व कर सकते हैं, जिसे खाने के बाद वो आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे.
खास टिप: मटर का मिश्रण आटे में मिलाने से पहले अच्छी तरह ठंडा कर लें और आटा थोड़ा सख्त गूंथें. इससे पूड़ियां बेलने और तलने में आसानी होगी.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.