Monday, November 30, 2026
MARKETS & IPO
NIFTY 50 24466.8500 INR ▲ +0.85% | BSE SENSEX 80365.2000 INR ▲ +0.72% | NASDAQ 100 18518.6000 USD ▲ +1.15% | S&P 500 5808.1200 USD ▲ +0.64% | DOW JONES 42387.5000 USD ▼ -0.33% | NIKKEI 225 38981.7500 JPY ▲ +1.82% | GOLD (10g) 78550.0000 INR ▲ +0.42% | SILVER (1kg) 97200.0000 INR ▲ +1.28% | CRUDE OIL 74.8500 USD ▼ -1.60% | BITCOIN 67920.0000 USD ▲ +2.84% | ETHEREUM 2530.4000 USD ▲ +1.95% | USD / INR 84.0800 INR ▲ +0.05% | IPO Hyundai Motor India IPO ₹1,865-₹1,960 (GMP +₹65) | IPO Swiggy Limited IPO ₹371-₹390 (GMP +₹25) | IPO NTPC Green Energy IPO ₹102-₹108 (GMP +₹12) | IPO Waaree Energies IPO ₹1,427-₹1,503 (GMP +₹1,325) | IPO Reddit Inc. IPO $34.00 (Current $64.20) | IPO Rubrik Inc. IPO $32.00 (Current $38.50) | IPO Vishal Mega Mart IPO ₹74-₹78 (Est. GMP +₹14) | IPO HDB Financial Services IPO ₹700-₹740 (Est. GMP +₹120) | IPO Afcons Infrastructure IPO ₹440-₹463 (GMP +₹15) | IPO Sagility India IPO ₹28-₹30 (GMP +₹3) | IPO ACME Solar Holdings IPO ₹275-₹289 (GMP +₹18) | IPO Niva Bupa Health Insurance IPO ₹70-₹74 (GMP +₹4) | NIFTY 50 24466.8500 INR ▲ +0.85% | BSE SENSEX 80365.2000 INR ▲ +0.72% | NASDAQ 100 18518.6000 USD ▲ +1.15% | S&P 500 5808.1200 USD ▲ +0.64% | DOW JONES 42387.5000 USD ▼ -0.33% | NIKKEI 225 38981.7500 JPY ▲ +1.82% | GOLD (10g) 78550.0000 INR ▲ +0.42% | SILVER (1kg) 97200.0000 INR ▲ +1.28% | CRUDE OIL 74.8500 USD ▼ -1.60% | BITCOIN 67920.0000 USD ▲ +2.84% | ETHEREUM 2530.4000 USD ▲ +1.95% | USD / INR 84.0800 INR ▲ +0.05% | IPO Hyundai Motor India IPO ₹1,865-₹1,960 (GMP +₹65) | IPO Swiggy Limited IPO ₹371-₹390 (GMP +₹25) | IPO NTPC Green Energy IPO ₹102-₹108 (GMP +₹12) | IPO Waaree Energies IPO ₹1,427-₹1,503 (GMP +₹1,325) | IPO Reddit Inc. IPO $34.00 (Current $64.20) | IPO Rubrik Inc. IPO $32.00 (Current $38.50) | IPO Vishal Mega Mart IPO ₹74-₹78 (Est. GMP +₹14) | IPO HDB Financial Services IPO ₹700-₹740 (Est. GMP +₹120) | IPO Afcons Infrastructure IPO ₹440-₹463 (GMP +₹15) | IPO Sagility India IPO ₹28-₹30 (GMP +₹3) | IPO ACME Solar Holdings IPO ₹275-₹289 (GMP +₹18) | IPO Niva Bupa Health Insurance IPO ₹70-₹74 (GMP +₹4) |
CUBIQNEWS By Cubiq Infotech
राष्ट्रीय मुख्य समाचार

बिग बॉस से बाहर हुईं लव गिल, स्काउट संग विवाद के बाद फूट-फूटकर रोईं

S
Editorial Staff
Nov 29, 2026 at 12:00 AM
1 min read 1 views
AI Audio Reader
Listen to this article
Click play to listen
बिग बॉस से बाहर हुईं लव गिल, स्काउट संग विवाद के बाद फूट-फूटकर रोईं
AI Story Highlights (Quick Read)

बिग बॉस के घर से पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को बाहर होना पड़ा है. कॉन्ट्रोवर्शियल वीक के बादवूद उन्हें सबसे कम वोट्स मिले. लव के जाते ही स्काउट ओपी और गुल्लू पूरी तरह टूटते हुए नजर आए.

बिग बॉस 20 से लव गिल का सफर खत्म हो गया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में उनके एविक्शन का ऐलान कर दिया गया. लव के बाहर होने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. वहीं, इस हफ्ते शो में काफी ड्रामा भी देखने को मिला. सलमान खान ने वीकेंड का वार में स्काउटओपी की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने स्काउट को लव के बारे में गलत बातें करने और उनका नाम खराब करने पर फटकार लगाई. इस दौरान लव भी काफी इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.

लव गिल का बिग बॉस के घर में सफर खत्म हो गया है. शो में उनके एविक्शन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है. लव की घर में स्काउटओपी के साथ दोस्ती काफी चर्चा में रही थी. दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार सवाल उठे. ऐसे में अब लव के बाहर होने के बाद घर के अंदर समीकरण भी बदल सकते हैं.

दरअसल, शो के दौरान सलमान खान ने स्काउटओपी और गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर की रात में हुई बातचीत दिखाई. इस बातचीत में दोनों लव गिल के बारे में बात कर रहे थे. क्लिप में स्काउट लव पर ही सारी गलती डालते नजर आए. उनका कहना था कि लव उन्हें अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही थीं.

यह सब देखने के बाद लव काफी इमोशनल हो गईं और रोते हुए बेडरूम के वॉशरूम में चली गईं. इसके बाद सलमान ने स्काउट से इस बातचीत को लेकर सवाल किए. उन्होंने कहा, 'आपने लव के बारे में क्या-क्या बोला है. आपने सारा इल्जाम लव पर डाल दिया. हमें नहीं पता कि इसके पीछे आपका क्या इरादा था. शायद आप लोगों की नजरों में खुद को सही दिखाना चाहते थे और सारा दोष लव पर डालना चाहते थे.'

सलमान ने स्काउट को समझाया कि उनकी बातों से लव की इमेज खराब हुई है. उन्होंने कहा, 'जब मैंने यह देखा तो मैं हैरान रह गया. इसे कैरेक्टर शेमिंग कहते हैं.'

हालांकि, स्काउट अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुए. वह सलमान की बातों से सहमत नहीं दिखे और अपनी सफाई देने लगे. इस पर सलमान का गुस्सा और बढ़ गया. उन्होंने कहा, 'क्या ये बातचीत मैंने की थी? ये बातचीत आपने और गुल्लू ने की थी. उस लड़की का आप पर इतना असर हो गया है कि आपने अपना दिमाग ही खो दिया है.'

सलमान ने ये भी कहा कि उन्होंने अब तक वीकेंड का वार में किसी से इतनी ऊंची आवाज में बात नहीं की है. लेकिन इस मामले में अगर वह ऐसा नहीं करते, तो उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए.

इस पूरे मामले के दौरान लव गिल काफी दुखी नजर आईं. वो कनिका मान और आम्रपाली दुबे के सामने रोती दिखीं. इस दौरान उन्होंने कहा, 'राखी बांधी थी मैंने इसे.' लव की इस बात से साफ था कि वो स्काउट के साथ अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा मानती थीं. ऐसे में स्काउट की बातें सुनकर उन्हें काफी दुख पहुंचा.

Fair Use & Copyright Disclosure Request Removal

This article is an automated digital summary compiled from authentic journalistic wire reports for informational and educational purposes in accordance with 17 U.S.C. § 107 (Fair Use Doctrine). All intellectual property, quotes, trademarks, and original journalism belong exclusively to their original copyright holders. Cubiq Infotech claims no proprietary ownership over third-party news media.

DMCA Policy • Editorial Transparency • Publisher: Cubiq Infotech
What is your reaction? Click an emotion to vote
Share this story

Community Comments (0)

No comments yet. Download our mobile app to join the live community conversation!

Get Cubiq News App

Audio News & Instant Alerts

Install Free