बिग बॉस 20 से लव गिल का सफर खत्म हो गया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में उनके एविक्शन का ऐलान कर दिया गया. लव के बाहर होने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. वहीं, इस हफ्ते शो में काफी ड्रामा भी देखने को मिला. सलमान खान ने वीकेंड का वार में स्काउटओपी की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने स्काउट को लव के बारे में गलत बातें करने और उनका नाम खराब करने पर फटकार लगाई. इस दौरान लव भी काफी इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.
लव गिल का बिग बॉस के घर में सफर खत्म हो गया है. शो में उनके एविक्शन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है. लव की घर में स्काउटओपी के साथ दोस्ती काफी चर्चा में रही थी. दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार सवाल उठे. ऐसे में अब लव के बाहर होने के बाद घर के अंदर समीकरण भी बदल सकते हैं.
दरअसल, शो के दौरान सलमान खान ने स्काउटओपी और गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर की रात में हुई बातचीत दिखाई. इस बातचीत में दोनों लव गिल के बारे में बात कर रहे थे. क्लिप में स्काउट लव पर ही सारी गलती डालते नजर आए. उनका कहना था कि लव उन्हें अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही थीं.
यह सब देखने के बाद लव काफी इमोशनल हो गईं और रोते हुए बेडरूम के वॉशरूम में चली गईं. इसके बाद सलमान ने स्काउट से इस बातचीत को लेकर सवाल किए. उन्होंने कहा, 'आपने लव के बारे में क्या-क्या बोला है. आपने सारा इल्जाम लव पर डाल दिया. हमें नहीं पता कि इसके पीछे आपका क्या इरादा था. शायद आप लोगों की नजरों में खुद को सही दिखाना चाहते थे और सारा दोष लव पर डालना चाहते थे.'
सलमान ने स्काउट को समझाया कि उनकी बातों से लव की इमेज खराब हुई है. उन्होंने कहा, 'जब मैंने यह देखा तो मैं हैरान रह गया. इसे कैरेक्टर शेमिंग कहते हैं.'
हालांकि, स्काउट अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुए. वह सलमान की बातों से सहमत नहीं दिखे और अपनी सफाई देने लगे. इस पर सलमान का गुस्सा और बढ़ गया. उन्होंने कहा, 'क्या ये बातचीत मैंने की थी? ये बातचीत आपने और गुल्लू ने की थी. उस लड़की का आप पर इतना असर हो गया है कि आपने अपना दिमाग ही खो दिया है.'
सलमान ने ये भी कहा कि उन्होंने अब तक वीकेंड का वार में किसी से इतनी ऊंची आवाज में बात नहीं की है. लेकिन इस मामले में अगर वह ऐसा नहीं करते, तो उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए.
इस पूरे मामले के दौरान लव गिल काफी दुखी नजर आईं. वो कनिका मान और आम्रपाली दुबे के सामने रोती दिखीं. इस दौरान उन्होंने कहा, 'राखी बांधी थी मैंने इसे.' लव की इस बात से साफ था कि वो स्काउट के साथ अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा मानती थीं. ऐसे में स्काउट की बातें सुनकर उन्हें काफी दुख पहुंचा.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.