केंद्र के परिसीमन बिल के विरोध में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने की कांग्रेस की कोशिश सफल नहीं हो सकी. इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दो दशक पुराने सहयोगी डीएमके को छोड़ दिया है. बीजेपी नेता बीवाई विजयेंद्र ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया.
विजयेंद्र ने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी और उनकी ‘कॉमिकल टूर पार्टी’ पर तंज कसते हुए कहा, 'इट्स डन, ब्रो.' उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से स्टालिन को अपना ‘भाई’ बताते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें छोड़ देते हैं.
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डीएमके के साथ दो दशक पुराने गठबंधन से भी किनारा कर लिया, जबकि कांग्रेस ने गठबंधन की ताकत के दम पर ही कई सीटों पर जीत हासिल की थी. उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल का विरोध दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए उनके हितों को दांव पर लगा रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं ने चेन्नई में एमके स्टालिन से मुलाकात की. करीब एक घंटे 20 मिनट चली बैठक में कांग्रेस नेताओं ने स्टालिन से परिसीमन विधेयक पर डीएमके का समर्थन वापस लेने की अपील की. हालांकि, बैठक के बाद भी स्टालिन अपने रुख पर कायम रहे. डीएमके ने शनिवार को प्रस्तावित कानून का समर्थन करने का ऐलान किया था. पार्टी का कहना है कि उसका रुख ‘परिसीमन के खिलाफ’ नहीं, बल्कि ‘ सही परिसीमन’ के पक्ष में है.
It's DONE, BRO! @RahulGandhi & his comical tour party have finally got a taste of their own medicine and a brutal reality check! It is absolutely laughable that Rahul Gandhi calls @mkstalin his “Brother” when it suits him, only to betray and sacrifice the very same Brother, branding him an “Ettappan” (traitor), while conveniently joining hands with his political rivals to form a government! Congress has displayed NO SHAME WHATSOEVER in stooping so low as to DITCH a TWO-DECADES-OLD alliance partner, @arivalayam, even after winning its own share of seats not on its individual strength, but largely on the strength of the very alliance it has now betrayed! @arivalayam and other parties have finally seen through Congress' political game. Its opposition to the Delimitation Bill has NOTHING to do with the welfare of the States or their future. It is nothing but a desperate political ploy! The irony is that defeating the Delimitation Bill could prove detrimental to the political representation of Southern States, yet Congress is willing to put their interests at stake for its own narrow political gains! The only future Rahul Gandhi seems genuinely worried about is his own political future! His hypocrisy stands exposed. And this time, even his own allies have had enough!
स्टालिन ने बैठक में कहा कि प्रस्तावित कानून में डीएमके की दो प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है. हालांकि, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बैठक में कुछ अन्य चिंताएं भी सामने रखीं. इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल में खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शामिल थे.
स्टालिन ने सभी नेताओं का अपने आवास पर स्वागत किया और उन्हें शॉल भेंट किए. बैठक से पहले राहुल गांधी ने स्टालिन को गले भी लगाया. बैठक का मकसद उन्हें यह समझाना था कि परिसीमन की प्रक्रिया से देश का चुनावी नक्शा बदल सकता है और बीजेपी को फायदा हो सकता है, लेकिन स्टालिन ने बिल पर अपना रुख नहीं बदला.
Journalistic Attribution: Reported via आज तक - मुख्य समाचार for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to आज तक - मुख्य समाचार. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.