डीलिमिटेशन बिल पर विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की कवायद को लेकर कांग्रेस एक बार फिर तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के साथ अपने रिश्तों को साधने की कोशिश में जुट गई है.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने की कोशिश में चेन्नई पहुंचे हैं.
संसद के विशेष सत्र में 30 नवंबर से परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना है. ऐसे में लोकसभा में 22 सांसदों वाली डीएमके की भूमिका बेहद अहम हो गई है.
डीएमके पहले ही परिसीमन बिल का समर्थन करने का एलान कर चुकी है. हालांकि, कांग्रेस को अब भी उम्मीद है कि स्टालिन उनके पक्ष में या सकते हैं.
दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बाद दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए. कांग्रेस ने डीएमके का साथ छोड़कर अभिनेता जोसेफ़ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की सरकार का समर्थन कर दिया.
अब परिसीमन बिल ने दोनों दलों को एक बार फिर आमने-सामने ला दिया है.
सवाल सिर्फ़ एक बिल पर समर्थन या विरोध का नहीं, बल्कि उस राजनीतिक रिश्ते का भी है, जिसने कई दशकों तक तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय की है.
बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़
Journalistic Attribution: Reported via BBC News हिंदी for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to BBC News हिंदी. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.