परिसीमन बिल को लेकर सियासी टकराव बढ़ता जा रहा है. इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से अपने रुख़ पर दोबारा विचार करने को कहा है.
परिसीमन बिल को लेकर सियासी टकराव बढ़ता जा रहा है. इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से अपने रुख़ पर दोबारा विचार करने को कहा है.
उन्होंने कहा, "एमके स्टालिन को परिसीमन बिल पर अपने रुख पर फिर से विचार करना चाहिए. वह तमिलनाडु के साथ धोखा कर रहे हैं."
उद्धव ठाकरे ने साफ़ किया कि उनकी पार्टी परिसीमन बिल का विरोध करेगी.
उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन आयोग के गठन से लेकर उसकी नियुक्तियों तक में बीजेपी की भूमिका है.
उनके मुताबिक, पूरी प्रक्रिया की स्क्रिप्ट पहले ही तैयार कर ली गई है.
उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया कि आयोग में विपक्ष के किसी नेता को जगह क्यों नहीं दी गई.
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रविवार को डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाक़ात कर रहे हैं. इस बैठक में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के अन्य नेता भी शामिल हैं.
Journalistic Attribution: Reported via BBC News हिंदी for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to BBC News हिंदी. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.