डीलिमिटेशन बिल का समर्थन कर रहे डीएमके चीफ़ एमके स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचीं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मिशन नाकाम हो गया है.
दोनों पक्षों की बातचीत में सुलह नहीं हो पाई. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारा रुख़ ये है कि अगर परिसीमन बिल गिर जाता है तो तमिलनाडु के पास न्यूनतम सुरक्षा का जो प्रावधान है, वह भी ख़त्म हो जाएगा."
उन्होंने कहा कि डीएमके के पास परिसीमन बिल का समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि तमिलनाडु के राजनीतिक दलों के लिए यह 'करो या मरो' की स्थिति है.
स्टालिन ने कहा, "इंडिया गठबंधन के नेताओं के पास कोई उचित विकल्प नहीं है."
इससे पहले डीएमके की आईटी विंग ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा था कि पार्टी अपने रुख़ पर कायम है.
पार्टी की आईटी विंग ने लिखा, "सोनिया गांधी की पहल नाकाम रही. डीएमके निष्पक्ष परिसीमन के अपने रुख़ पर पहले की तरह अडिग है."
दरअसल रविवार को सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे थे.
सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत ये नेता अलवरपेट स्थित एम.के. स्टालिन के आवास पर मुलाक़ात और बातचीत कर रहे हैं.
Journalistic Attribution: Reported via BBC News हिंदी for public informational purposes under Fair Use. Read the original primary report →
Copyright of original reporting belongs to BBC News हिंदी. Contact support@cubiqinfotech.com for DMCA inquiries.